Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: श्योपुर,जिले में मास्क नही लगाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना की कार्यवाही जारी

Aditi News Team

Sun, Mar 21, 2021

श्योपुर। कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के केशो में हो रहे इजाफा को ध्यान में रखते हुए जिले मे मास्क नही पहनने वाले व्यक्तियों की जुर्माना की कार्यवाही जारी है। यह कार्यवाही श्योपुर, बडौदा, विजयपुर, कराहल, वीरपुर के क्षेत्र में प्रचलित है। कार्यवाही को गठित किये गये दल अंजाम दे रहे है।
    जिला प्रशासन की निगरानी में गठित किये गये दल पुलिस के सहयोग से बिना मास्क वालों पर 100 रूपये जुर्माना लगाने की कार्यवाही कर रहे है। जिसके बदले में 02 मास्क संबंधित को प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है। इसी प्रकार गठित टीम के अधिकारी/कर्मचारी कार्यवाही के दौरान नागरिको को समझाइश दे रहे है कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहने। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के नियमो का पालन करें। गठित टीमो द्वारा रोको-टोको अभियान में मास्क लगाने के लिए नागरिको को समझाइश दी जा रही है। साथ ही शहरी क्षेत्रो में लाउड स्पीकर के माध्यम से नागरिको को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

Tags :

जरूरी खबरें