Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: साईंखेड़ा के टीकाकरण केंद्रों पर लग रही वेक्सीन

Aditi News Team

Mon, May 24, 2021

गाडरवारा। साईखेड़ा में कोरोना से बचाव हेतु वेक्सीन लगवाने हेतु उत्कृष्ट विद्यालय में 2 टीकाकरण केंद्र स्थापित किये गए है जिनमे एक केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को एवं दूसरे केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक आयु वालो को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को वेक्सीन की स्लॉट बुकिंग हेतु अच्छी खासी मारामारी का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है जिसके चलते साईखेड़ा में टीकाकरण केंद्र पर गाडरवारा सहित अन्य जगहों से युवा वेक्सीन लगवाने के लिये बड़ी संख्या में पहुँच रहे है। बीते सोमवार को गाडरवारा से अपने भाई के साथ केंद्र पर पहुँची उच्च माध्यमिक शिक्षक कविता पटैल ने बताया की हम लोग रोज कई दिनों से कोविन पॉर्टल पर वेक्सीन लगवाने हेतु स्लॉट बुकिंग कर रहे थे परंतु स्लॉट खाली नही मिलता था रविवार को बुकिंग के दौरान साईंखेड़ा खाली मिलने पर वेक्सीन लगवाने आये है। बीते सोमवार को नायब तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव ने टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं जरूरी निर्देश दिए एवं टीकाकरण केंद्र पर पंजीकृत कोरोना वालेंटियर् के रूप में सेवाएं दे रहे प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत की प्रशंसा की। इस मौके पर भानु राजपूत ने बताया की हम लोग टीकाकरण केंद्रों पर लीगो को मार्गदर्शन देने के अलावा यहां व्यवस्थाये बनवाने में भी सहयोग करवाते है। साईंखेड़ा के टीकाकरण केंद्रों पर प्रभारी बीएमओ डॉ जगदीश वर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का सहयोग मिल रहा है

Tags :

जरूरी खबरें