Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: सीएम राइज स्कूल में बच्चों का समर कैंप शुरू हुआ 

Aditi News Team

Tue, May 2, 2023
सीएम राइज स्कूल में बच्चों का समर कैंप शुरू हुआ गाडरवारा। साईंखेड़ा के सीएम राइज स्कूल में एक म‌ई को समर कैंप का शुभारंभ प्राचार्य सी के विश्वकर्मा के निर्देशन में किया गया। स्कूल में ग्रीष्म अवकाश के दौरान 1 म‌ई से 13 म‌ई तक चलने वाले इस कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। समर कैंप के शुरू होने के अवसर पर सत्र कैंप प्रभारी चंद्रशेखर बसेड़िया, प्रधानपाठक सरदार सिंह राजपूत, वरिष्ठ शिक्षक गुरु दयाल मेहरा, खेल शिक्षक आदित्य द्विवेदी, संगीत शिक्षक तरूण श्रीवास्तव, रिया श्रीवास, लाइब्रेरियन रीतेश अवस्थी, प्रयोगशाला सहायक रूपसिंह कुशवाहा , माध्यमिक शिक्षक श्रीमती विद्या विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना तिवारी और आकाश उपाध्याय ने बच्चों को समर कैंप की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर सीएम राइज स्कूलों में शुरू किए गए समर कैंप में खो खो , कबड्डी और बेडमिंटन के अलावा संगीत की कक्षाएं भी संचालित होंगी। प्राचार्य सी के विश्वकर्मा की पहल पर सीएम राइज स्कूल में मनोरंजक तरीके से समर कैंप का संचालन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं स्कूल आकर समर कैंप का आनंद ले रहे हैं। सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य सी के विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से समर कैंप के लिए विशेष तैयारी स्कूल में की जा रही थी जिसमें बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी रूचि के अनुसार मनोरंजक खेल, संगीत और पुस्तकालय से संबंधित गतिविधियों का आयोजन प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दस बजे तक किया जा रहा है।। समय कैंप को मनोरंजक बनाने में स्कूल के शिक्षक मनीष तिवारी, अखिलेश मेहरा, भानु प्रताप राजपूत, लालसिंह लोधी,भानु खरे, पुण्य प्रताप राजपूत, सियाराम विश्वकर्मा,शरद कुशवाहा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने कमरों में पर्याप्त पंखे और कूलर की व्यवस्था भी की है।

Tags :

जरूरी खबरें