Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: सीहोर मे इफको एमसी के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ

Aditi News Team

Sat, Mar 11, 2023
आज दिनांक 10 मार्च 2023 को इफको एमसी के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन ग्राम अमलाहा ब्लॉक इछावर्, जिला सीहोर में किया गया। हेल्थ कैंप में चार विशेषज्ञ डॉक्टर क्रमशः डॉ आनंद (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर संजय श्रीवास्तव (फिजीशियन), डॉक्टर अतुल सिंघई (छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ) एवं डॉक्टर दिव्या शर्मा (गायनेकोलॉजिस्ट) उपस्थित थे । कैंप में निशुल्क इलाज के अलावा निशुल्क पैथोलॉजी सर्विसेज एवं निशुल्क दवाई वितरण भी किया गया । कैंप में 14 स्टिक एवं 4 वाकर भी निशुल्क प्रदान किए गए। कैंप में मुख्य रूप से श्री विजय द्विवेदी इफको एम सी के रीजनल मैनेजर का विशेष सहयोग रहा। कैंप में इफको एम सी के डिस्ट्रिब्टर श्री संतोष वर्मा, सरपंच श्री बलराम सिंह, हेल्प एज इंडिया की प्रदेश प्रमुख श्रीमती संस्कृति खरे, एल्डर लाइन के राज्य प्रबंधक श्री वेणु पिल्लई, श्री अभिषेक सहाय प्रबंधक हेल्पएज, श्रीमती अनुराधा मिश्रा हेल्पएज अधिकारी, फील्ड ऑफिसर श्री पौलुस् जोस्लिन एवं श्री प्रदीप विशेष रूप से उपस्थित थे। कैंप में 268 ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें