Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: हरदा-कोरोना की रोकथाम हेतु कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर ली बैठक<br>निरीक्षण कर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा<br>

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

हरदा/कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर जिला अस्पताल के अधिकारियों, डॉक्टरों एवं व्यवस्था में संलग्न कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने के उपायों पर डॉक्टरों एवं कोरोना की व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कोरोना संक्रमण रोकने के कारगर उपायों पर चर्चा की गई। चर्चा में आए सुझाव के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं की भागीदारी बढ़ाकर जन आंदोलन के रूप में कोरोना को रोकने के उपाय किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, पार्षद, नगर पालिका के कर्मचारियों की समिति बनाकर लोगों को जाग्रत किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से राशि एकत्रित कर कोरोना के कार्यों में वहन की जाएगी। जन अभियान परिषद को जन समुदाय में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने का कार्य एवं जिम्मेवारी दी जावेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के रूप में पीसीआर सैंपल एकत्रित किए जाएंगे।
             बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में  एडीएम श्री जे.पी. सैयाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा, एसडीएम श्री श्यामेंद्र जायसवाल, सीएमएचओ डॉक्टर किशोर कुमार नागवंशी, बिजली विभाग एवं नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।(1 days ago)

Tags :

जरूरी खबरें