Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन पथरिया के ग्राम पंचायत रजवांस में हुआ

Aditi News Team

Sun, Mar 5, 2023
दमोह।गत दिवस  दिनांक 4 मार्च 2023 को इफको एमसी के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन पथरिया के ग्राम पंचायत रजवांस, जिला दमोह में किया गया। हेल्थ कैंप में चार विशेषज्ञ डॉक्टर क्रमशः डॉ तन्मय दुआ (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर राजीव अग्रवाल (फिजीशियन), डॉक्टर विशाल शुक्ला (ईएनटी) एवं डॉक्टर अनु दुआ (गायनेकोलॉजिस्ट) उपस्थित थे । कैंप में निशुल्क इलाज के अलावा निशुल्क पैथोलॉजी सर्विसेज एवं निशुल्क दवाई वितरण भी किया गया । कैंप में 14 स्टिक एवं 4 वाकर भी निशुल्क प्रदान किए गए। कैंप में मुख्य रूप से ग्राम राजवास पंचायत के सरपंच एवं महिला बहु उदेशीय सहकारी समिति के प्रबंधक श्री शरद जैन इफको के डीलर का विशेष सहयोग रहा। कैंप में इफको के अधिकारी श्री शरद दुबे के अलावा हेल्प एज इंडिया से प्रदेश प्रमुख श्रीमती संस्कृति खरे, प्रोग्राम मैनेजर श्री वेणु पिल्लई, फील्ड ऑफिसर श्री प्रदीप नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। कैंप में लगभग 279 ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें