Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: 5 मई को जिले में 1780 लोगों को कोविड- 19 के टीके लगे

Aditi News Team

Wed, May 5, 2021

नरसिंहपुर। जिले में 5 मई को 1780 नागरिकों को कोविड- 19 के टीके लगाए गये। इसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु के 69 बुजुर्गों को प्रथम डोज एवं 640 को द्वितीय डोज लगाया गया। इसके साथ ही 45 से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग के 237 नागरिकों को प्रथम डोज और 696 को द्वितीय डोज दिये गये। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स में 6 को प्रथम एवं 31 को द्वितीय डोज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के 7 कर्मचारियों को कोविड- 19 का द्वितीय डोज लगाया गया। इसके साथ ही 5 मई को 18 से 44 वर्ष तक की आयु के 94 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका लगाया गया। इस तरह 5 मई को जिले में कुल 1780 लोगों को कोविड- 19 का टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद वैक्सीन लगवाने वाले सभी व्यक्तियों को 30 मिनिट तक आब्जर्वेशन में रखा गया।

Tags :

जरूरी खबरें