Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Bhopal,संभाग आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव ने किया जिले के बुधनी, शाहगंज एवं बकतरा के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, May 5, 2021

भोपाल । संभाग आयुक्त कवीन्द्र कियावत एवं सचिव एमपीआईडीसी एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री जॉन किंगस्ले द्वारा आज बुधनी, शाहगंज, बकतरा के कोविड केयर सेंटर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुधनी के कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिए भर्ती मरीजों से कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध उपचार एवं अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। जिसमें एकलव्य आवासीय विद्यालय बुधनी में स्थित कोविड केयर सेंटर में मरीजों ने चिकित्सीय अमले के द्वारा किए जा रहे उपचार एवं उनके व्यवहार की प्रशंसा करते हुए सेंटर में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।
   संभाग आयुक्त श्री कियावत एवं सचिव श्री किंगस्ले द्वारा शाहगंज के प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया गया एवं बकतरा कोविड केयर सेंटर का भी भ्रमण किया। इसके पश्चात संभाग आयुक्त एवं सचिव श्री किंगस्ले ने बुधनी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण

किया। बुधनी अनुविभाग अंतर्गत नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से बातचीत की एवं उन्हें सर्वे दल की सख्त मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया तथा संदिग्ध एवं चिन्हांकित मरीजों से लगातार बातचीत कर उनके उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए अन्य उपायों के बारे में बातचीत करने के लिए निर्देशित किया।
   इस अवसर पर सीएमएचओ सीहोर डॉ सुधीर कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
   प्रभारी सचिव सीहोर एवं कमिश्नर संभाग द्वारा नसरुल्लागंज तहसील अंतर्गत ग्राम राला एवं सतराना में स्वास्थ्य सर्वेक्षण का जायजा लिया। साथ ही कोविड-19 कंट्रोल रूम उत्कृष्ट विद्यालय नसरुल्लागंज में सेक्टर अधिकारियों की मीटिंग ली एवं नगर परिषद नसरुल्लागंज द्वारा जन जागरूकता हेतु तैयार भाप रथ का अवलोकन किया।

Tags :

जरूरी खबरें