Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Bhopal कोरोना अनुकूल आचरण बनाने में मीडिया मदद करे - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Tue, Apr 6, 2021

भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन-जागृति को इस स्तर पर ले जाना आवश्यक है कि व्यक्ति कोरोना से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार करने के लिए स्वयं ही प्रेरित हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से हर संभव सहयोग की अपील की। स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम  में मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कांफ्रेंस द्वारा आज कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जिले के पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।इस पत्रकार वार्ता में जिले के लगभग एक दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने हिस्सा लिया।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मास्क लगाने,

सुरक्षित दूर बनाये रखने, बार-बार हाथ धोने और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। यह लड़ाई सरकार अकेले नहीं लड़ सकती। जनता के सहयोग और इस युद्ध में उन्हें साथ लेने के उद्देश्य से कोरोना वालेंटियर अभियान आरंभ किया गया है।    पत्रकारवार्ता में प्रदेश में कोविड प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने देश में प्रमुख कोविड प्रभावित राज्यों की स्थिति, पॉजीटीविटी दर,नये प्रकरणों की संख्या,अस्पतालों में बेड तथा अन्य संसाधनों की स्थिति, प्रदेश में जारी टीकाकरण संबंधी जानकारी पत्रकारों के सामने रखी। प्रस्तुतीकरण में प्रदेश में‍ भीड़ नियंत्रण के लिए गृह विभाग द्वारा जारी किये गये निर्देशों, कोविड नियंत्रण के लिए जा रहे प्रबंधों की जानकारी भी दी गई। प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि आरटीपीसीआर की शुल्क प्रति टेस्ट 700 रूपये  और प्रति रेपिड एंटीजन टेस्ट शुल्क 300 रूपये निर्धारित की गई है। प्रति  चेस्ट सिटी स्कैन का शुल्क  3000 रूपये से अधिक नहीं होगा।    

Tags :

जरूरी खबरें