Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Bhopal प्रदेश में पहली ऑक्सीजन संजीवनी एक्सप्रेस से 2 टैंकर भोपाल आए<br>खाली ऑक्सीजन टैंकर आर्मी के प्लेन से बोकारो भेजे जाएंगे,29 अप्रैल को भी बोकारो से 6 ऑक्सीजन टैंकर लेकर ट्रेन प्रदेश के लिए रवाना होंगी

Aditi News Team

Wed, Apr 28, 2021

Bhopal बुधवार को सुबह मंडीदीप स्टेशन पर दो ऑक्सीजन टैंकर रेलवे की स्पेशल ऑक्सीजन संजीवनी एक्सप्रेस से उतारे गए। भारतीय रेलवे  के द्वारा  यह टैंकर स्पेशल एक्सप्रेस से लाए गए। प्रदेश को आज 6 ऑक्सीजन टैंकर मिले है जो जबलपुर, मकरोनिया सागर, और भोपाल के लिए आए है। प्रदेश के लिए यह टैंकर रेलवे की सहयोग से बोकारो से ऑक्सीजन भरकर मंगलवार को सुबह रवाना हुए थे और 26 घंटे में भोपाल मंडीदीप में आये।  इन सभी टैंकरों को तुरंत ही खाली कराने के लिए भेजे गए जिससे तुरंत मेडिकल ऑक्सीजन को संबंधित हॉस्पिटल को सिलेंडर में भरकर भेजा जा सके, ऑक्सीजन की इस व्यवस्था के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थानीय स्तर पर कार्य कर रहे है।    रेलवे के भोपाल एडीआरएम श्री गौरव सिंह ने बताया कि "29 अप्रैल" को  बोकारो से संजीवनी एक्सप्रेस ऑक्सीजन 6 टैंकर लेकर रवाना की जाएगी। जिसमें लगभग 64 मिट्रिक टन ऑक्सीजन होगी। यह गाड़ी आरओ आरओ (Roll on/Roll off) पद्धति से चलेगी। इसके लिये भारतीय रेल ने ग्रीन कॉरिडोर का विशेष प्रबंध किया जाएगा।     भोपाल रेल मंडल के एडीआरएम श्री गौरव सिंह ने बताया "कि राज्य" सरकार के साथ लगातार संपर्क और समन्वय  बनाकर कार्य किया जा रहा है। खाली गाड़ी को आज ही रवाना कर दिया जायेगा। क्योंकि "29 अप्रैल" को फिर से 6 टैंकर लेकर संजीवनी एक्सप्रेस बोकारो से रवाना होंगी।  राज्य सरकार ने खाली  टैंकरों को बोकारो जल्दी भेजने के लिए सेना के विमान (सी 17) से  रवाना किया जाएगा।    भोपाल रेल मंडल ने मध्य प्रदेश शासन के साथ समन्वय बनाकर विशेष प्रयास से लगातार प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई सामान्य बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस संजीवनी ऑक्सीजन एक्सप्रेस के मूव्मेंट तथा इससे जुड़े सभी कार्यों पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय बोरवणकर  लगातार केंद्र और अन्य मंडलों से संपर्क कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, ताकि शीघ्र अति शीघ्र ऑक्सीजन जरूरतमंदों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा है कि वर्तमान स्थिति से सभी को उबारने के लिये भारतीय रेलकर्मी विभिन्न कार्यों द्वारा अथक परिश्रम कर रहे।

Tags :

जरूरी खबरें