Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Bhopal फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन प्रारंभ,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कलेक्ट्रेट भोपाल सेंटर का जायजा लिया

Aditi News Team

Mon, Feb 8, 2021

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भोपाल कलेक्ट्रेट स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। सोमवार से इस सेंटर पर दूसरे चरण का फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण प्रारंभ किया गया। मंत्री डॉ. चौधरी ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने फ्रंट लाइन वर्कर्स से बात कर उनका हौसला भी बढ़ाया।     उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुबह 9 बजे से मध्यप्रदेश के 51 जिलों में 825 वैक्सीनेशन सेशन साइट्स पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 टीका लगाने का अभियान आरंभ हुआ। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पुलिस हेडक्वार्टर स्थित प्रतिमा मालिक अस्पताल पर बनाई गई। सेशन साइट्स, कलेक्टर कार्यालय, भोपाल में और नगर निगम कार्यालय,आईएसबीटी सेशन साइट्स पर पहुँच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वैक्सीनेशन के लिए तय किए गए प्रोटोकाल के अनुसार व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वैक्सीन लगवाने आए फ्रंटलाइन वर्कर्स से चर्चा की।

Tags :

जरूरी खबरें