Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Bhopal सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने किया शुभारंभ

Aditi News Team

Mon, Feb 22, 2021

भोपाल।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी  ने आज गाँधी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी और विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा ने अभियान की शुरुआत बच्चों को पोलियो खुराक पिला कर की।   स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण जारी रहा। इस अवधि में जीरो से 5 वर्ष आयु के 29 लाख 33 हजार बच्चों और 8 लाख 48 हजार गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान प्रदेश के 7 जिलों भोपाल, भिण्ड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, इंदौर और खरगोन में संचालित किया जा रहा है। अभियान का दूसरा चरण 22 मार्च से आयोजित किया जायेगा। अभियान में टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जायेगा।   हुजुर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने सभी लोगों का आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत के सरपंच एवं शहरी वार्ड के पार्षद का सकारात्मक सहयोग एवं नेतृत्व अपेक्षित है। साथ ही सभी परिवार- जन एवं प्रदेश के ऊर्जावान स्वास्थ्य दल के सदस्यों से आहवान करना चाहता हूँ कि जिस प्रकार 2015 से 2018 के बीच संचालित मिशन इंद्रधनुष अभियानों में हमने सर्वाधिक पूर्ण टीकाकृत दर प्राप्त कर, प्रशंसा अर्जित की थी उसी प्रकार 22 फरवरी एवं 22 मार्च से आयोजित 2 चरणों के सघन मिशन इंद्रधनुष 3.0 अभियान को मिलकर सफल बनायेंगे यह मेरी अपेक्षा भी है एवं विश्वास भी है।   कोरोना वैक्सीनेशन में 76 प्रतिशत लक्ष्य   स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में 76 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गाँधी नगर का सिविल अस्पताल में उन्नयन करने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। इस अवसर पर सघन मिशन इन्द्रधनुष के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल, संचालक श्री बसंत कुर्रे, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला और सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें