Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बीएमओ भ्रष्टाचार कर कर्मचारियों को कर रहे प्रताड़ित, लगे गंभीर आरोप एएनएम ने बीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा, चूड़ियां पहनने की दी नसीहत

Aditi News Team

Wed, May 15, 2024
संदीप राजपूत नरसिंहपुर बीएमओ भ्रष्टाचार कर कर्मचारियों को कर रहे प्रताड़ित, लगे गंभीर आरोप एएनएम ने बीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा, चूड़ियां पहनने की दी नसीहत नरसिंहपुर । गोटेगांव तहसील अंतर्गत जिले के गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रही अनियमितताओं पर रोक नहीं लग पा रही है और रोजाना एक न एक मामला सुर्खियों में रोज सामने आ रहा है ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है कि जहां बीएमओ पर भ्रष्टाचार कर एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के ऊपर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं इसके संबंध में सैकड़ो की संख्या में एएनएम विधायक निवास पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की कर्मचारियों को मानसिक और आंशिक रूप से सीबीएमओ डॉक्टर धुर्वे सर और गोटेगांव विधायक के साले देवेंद्र मेहरा द्वारा प्रताड़ित करने के साथ-साथ अपनी शिकायत में बताया कि समस्त कर्मचारीयों को आए दिन बीएमओ के कहने पर देवेंद्र मेहरा के द्वारा गाली गलौज अस्पताल में की जा रही है एवं बिना किसी कारण के आए दिन नरसिंहपुर सीबीएमओ के पास एएनएम को भेजा जा रहा है एवं गोटेगांव विधायक जी के साले देवेंद्रमेहरा द्वारा 15 दिनों के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों को सर्विस से निकालने की धमकी दी है और नया स्टाफ लेकर आऊंगा बोला गया इसके अलावा बरहेटा सेक्टर में चंदन खेड़ा सिलवानी क्षेत्र में एएनएम पद रिक्त है जो पहुंच विहीन क्षेत्र है आने जाने को साधन नहीं है बीएमओ धुर्वे से वहां की व्यवस्था करने के लिए बोला गया तो विधायक जी के साले देवेंद्र को खराब लगा और चिल्लाने लगा और कहा कि मैं फील्ड में जाकर निरीक्षण करूंगा और कोई वहां नहीं दिया जाएगा काम तो करना पड़ेगा मुझे मालूम है कि कैसे काम करवाना है इस तरह की धमकी दी जा रही है एवं देवेंद्र के द्वारा यह भी बोला गया कि गोटेगांव स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ मैं हूं धुर्वे जी बस नाम के बीएमओ हैं, आक्रोशित समस्त एएनएम एवं अन्य कर्मचारी ने नारेबाजी कर बीएमओ को बदले जाने की मांग, कहा हम नहीं करेंगे ऐसे बीएमओ के साथ काम । इनका कहना मैं सुबह टीएल मैं था अभी भी मीटिंग में हूं बीसी चल रही है अभी मुझे उसे मामले में पूरी डिटेल जानकारी नहीं है जानकारी होने के बाद बात करता हूं सीएमएचओ जिला अधिकारी राकेश बोहरे मेरी झूठी शिकायत की गई है मुझे फसाया जा रहा है मोबेलाइजर देवेंद्र मेहरा हॉस्पिटल गोटेगांव

Tags :

जरूरी खबरें