Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर सख्त लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों पर कार्रवाई,

आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई 5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

: गोटेगांव पर हुईं जांचों के प्रतिवेदन की सिविल सर्जन से मांग, समय अवधि में आश्वासन देने के बाद मेरी कार्रवाई आगे नहीं हुई तो मैं इन सभी मामलों को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करूंगा

Aditi News Team

Fri, Jun 21, 2024
आशीष साहू,गोटेगांव गोटेगांव पर हुईं जांचों के प्रतिवेदन की सिविल सर्जन से मांग, समय अवधि में आश्वासन देने के बाद मेरी कार्रवाई आगे नहीं हुई तो मैं इन सभी मामलों को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करूंगा नरसिंहपुर जिले में गोटेगांव के एक समाजसेवी राजेंद्र शुक्ला ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर सीबीएमओ गोटेगांव के विरुद्ध हुई शिकायतों के जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की है। गोटेगांव के राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि मैंने शिकायत की थी कि ब्लॉक मेडीकल ऑफीसर गोटेगांव द्वारा असत्य टेन आई के प्रमाण पत्र जारी किये है। जिनकी जांच के लिए मैंने सीबीएमओ गोटेगांव के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर हुई कार्रवाई के जांच प्रतिवेदन की सत्यापित प्रतिलिपि प्रस्तुत करने की मांग की है। इसके अलावा कोविड टाइम के समय अस्पताल के लिए आई 10 लाख की राशि जिस मद में जिनके लिए देना था उनको भी नहीं दिया गया और कायाकल्प के लिए भी आई राशि उस राशि का भी अस्पताल में कहीं भी किसी तरह की ना पुताई हुई और ना तो कुछ और अन्य कार्य हुए उस राशि का भी मैंने शिकायत की थी लेकिन आज दिनांक तक मेरी शिकायतों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है और आज भी आश्वासन देकर मुझे जाने के लिए कह दिया गया लेकिन आज जो आश्वासन दिया है उन्होंने इसके बाद अगर कार्यवाही नहीं होती है तो मैं उच्च अधिकारियों से इन सभी मामलों पर शिकायत करूंगा ।

Tags :

जरूरी खबरें