Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Jsbalpur कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण आज से

Aditi News Team

Mon, Feb 8, 2021

जबलपुर। जिले में कोरोना के टीके लगाने का दूसरा चरण सोमवार 8 फरवरी से प्रारंभ होगा। दूसरे चरण में जिले में फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके लगाये जायेंगे। फ्रंट लाइन वर्कर्स में राजस्व एवं पुलिस विभाग, नगरीय निकाय, पंचायत एवं एस.ए.एफ. छठवीं बटालियन एवं केन्द्रीय जेल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
    जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया के अनुसार कोरोना वेक्सीनेशन के दूसरे चरण में जिले में पूर्व से पंजीकृत 15 हजार 500 फ्रंट लाईन वर्कर्स को टीके लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें कुल 34 सेशन में टीके लगाये जायेंगे। फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके लगाने के लिए विक्टोरिया अस्पताल, मेडीकल कॉलेज, सिविल अस्पताल रांझी, मनमोहननगर अस्पताल एवं जिले में स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित कुल 18 वेक्सीनेशन केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। इनमें आठ सेंटर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके नियमित टीकाकरण के दिन मंगलवार और शुक्रवार तथा रविवार के अवकाश के दिन को छोड़कर 8 फरवरी से 13 फरवरी तक लगाये जायेंगे। डॉ. दाहिया के अनुसार पुलिस कर्मियों को कोरोना के टीके पुलिस लाइन स्थित हॉस्पिटल में, जेल कर्मियों को केन्द्रीय जेल अस्पताल में छठवीं बटालियन के जवानों को बटालियन स्थित अस्पताल में तथा आरपीएफ कर्मियों को रेलवे अस्पताल में टीके लगाए जायेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें