Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Narsinghpur कलेक्टर ने ली पोषण अभियान की बैठक

Aditi News Team

Tue, Nov 10, 2020

आंगनबाड़ी केन्द्रों के 5 वर्ष तक के सभी बच्चों की एनीमिया की जांच होगी कलेक्टर श्री वेद प्रकाश की अध्यक्षता में पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने जिले में पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के 5 वर्ष तक के सभी बच्चों की एनीमिया की जांच 24 नवम्बर तक कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिये गये।
         बैठक में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एमोक्सिीसिलिन, एलवेंडाजोल, आयरन सीरप, मल्टी विटामिन, फॉलिक एसिड गोली, विटामिन ए सीरप आदि दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ से कहा गया। सहायक संचालक उद्यानिकी को आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए मुनगा, आंवला, पपीता, अमरूद, नींबू आदि के पौधे/ बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ईई पीएचई को निर्देशित किया गया।
         कलेक्टर ने निर्देश दिये कि महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों की सूची एवं फोटो और जिन पंचायतों में आंगनबाड़ी में शौचालय के लिए 12 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई है, उनकी सूची सीईओ जिला पंचायत को उपलब्ध करायें। जिले की सभी गुड़ भट्टियों से 225 क्विंटल गुड़ और जन सहयोग से मूंगफली प्राप्त कर सभी कम एवं अतिकम वजन के बच्चों को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश परियोजना अधिकारी, उप संचालक कृषि एवं उप संचालक गन्ना के लिए दिये गये। पोषण मटका के अंतर्गत सभी ग्रामों में कुपोषित बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में अनाज एवं दालें प्रदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
         बैठक में संबंधित विभागों के जिला प्रमुख, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला वर्ल्ड विजन संस्था संचालक और जिला समन्वयक सीएचएआई मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें