: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया
Sat, Nov 7, 2020
सागर/ केसली ब्लाक के सब सेंटर पठाकला में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया
शिवानी राहुल चौरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने सेंटर में कैंसर के बारे में कार्यशाला आयोजित की , एवं सभी आशा कार्यकर्ता एएनएम एवं महिलाओं को कैंसर के बारे में बताया एवं कार्यशाला आयोजित की । सभी सदस्यों को मास्क वितरित किए क्योंकि कैंसर से ही राहुल चौरसिया के पिताजी का देहावसान हुआ था और उनकी स्मृति में भी सभी को जागरूक कराया की सभी जागरुक हो
और बताया कि अभी जैसे कैंसर के लिए कीमोथेरेपी उपाय है वैसे ही आज को रोना काल में मास्क सैनिटाइजर ही उपाय है , और के और सैनिटाइजर ही थेरेपी और मास्क वैक्सीन है । जब तक वैक्सीन नहीं बनती तब तक सभी लोग मास्क लगाएं और सावधानी बरतें ।
: नरसिंहपुर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की खाद्य सामग्री की जांच
Thu, Nov 5, 2020
नरसिंहपुर, 05 नवम्बर 2020.
जिले में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन पर गुरूवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे, अमित गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों द्वारा करेली में आर्या ट्रेडर्स में खाद्य सामग्री की सूक्ष्मता से जांच की गई।
जांच टीम द्वारा जांच के दौरान भगर के सेम्पल लिये गये। जांच दल ने खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट की भी जांच की। एक्सपायरी डेट निकल जाने वाली लगभग दो किलो खाद्य सामग्री का विनष्टीकरण जांच दल के समक्ष किया गया। उन्होंने शासन के नियमानुसार मिठाईयों पर बनाने और खराब होने की तारीख लिखने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रतिष्ठान में साफ- सफाई के भी निर्देश दिये गये।