Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं चुराई हुई 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त

छीनी हुई एक्सिस, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल तथा कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

कम्प्यूटर एंड करियर एकेडमी द्वारा आयोजित सम्मान एवं रक्तदान शिविर सम्पन्न

विधानसभा सत्र के पहले दिन मूंग खरीदी में गड़बड़ी और किसानों की अनदेखी के विरोध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने

सिहोरा जिला बने इसके लिए संघ प्रयासरत

: टोकयो,ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा

Aditi News Team

Sat, Aug 7, 2021

भारत के जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है । ओलंपकि खेलों में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार कोई पदक अपने नाम किया है और भारत ने गोल्ड मेडल से अपना खाता खोला है । नीकज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंककर यह उपलब्धि अपने नाम की है. ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं । निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा ने अपना नाम यहां दर्ज किया है । अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया था । नीरज चोपड़ा ने आज शुरू हुए जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में अपने पहले दो प्रयास में सबसे शानदार भाला फेंका था । उन्होंने आज सबसे पहला थ्रो 87.03 मीटर का फेंका था, जो सबसे आगे था । इसके बाद उन्होंन अपने दूसरे थ्रो में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका । इन दोनों प्रयासों की दूरी को नीरज के अलावा कोई और एथलीट छू नहीं पाया ।

Tags :

जरूरी खबरें