Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: UN में पाक की किरकिरी,कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने जमकर लताड़ा

Aditi News Team

Mon, Oct 28, 2024
UN में पाक की किरकिरी,कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने जमकर लताड़ा भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। देश के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने शुक्रवार को न सिर्फ UNSC में गलत सूचना फैलाने से जुड़ी चाल पर पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई बल्कि पड़ोसी मुल्क में अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं की दयनीय स्थिति पर भी उसे जमकर लताड़ा। बहस के दौरान पी हरीश बोले, "यह निंदनीय है कि प्रतिनिधिमंडल ने अभिमान और गलत सूचना और दुष्प्रचार फैलाने की आजमाई हुई रणनीति के आधार पर शरारती उकसावे का विकल्प चुना है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अल्पसंख्यक समुदायों की अनुमानित एक हजार महिलाएं हर साल अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह का शिकार होती हैं।

Tags :

जरूरी खबरें