Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

: अधिकारियों ने सुदूर अंचल के गांवों का किया भ्रमण कोरोना से बचाव के लिये कोविड- 19 का टीका लगवाने की ग्रामवासियों को दी समझाइश

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

नरसिंहपुर, 20 मई 2021. कलेक्टर श्री वेद प्रकाश एवं डीएफओ श्री एमएस उइके के निर्देशन में राजस्व एवं वन विभाग के अमले ने सुदूर अंचल के आदिवासी बहुल ग्रामों में कोरोना से बचाव के लिये कोविड- 19 का टीका लगवाने की समझाइश ग्रामवासियों को दी। अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और वन परिेक्षेत्र अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों के ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामवासियों को बताया कि कोरोना से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम कोविड- 19 का टीका लगवाना है। टीका जरूर लगवाये। इस टीके के बारे में अफवाहों के बारे में ध्यान नहीं दें। कोविड- 19 का टीका पूरी तरह सुरक्षित है।

   वन परिक्षेत्र अधिकारी करेली ने छींदखेड़ा बीट के अंतर्गत वन ग्राम कोटरी का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामवासियों को कोरोना बीमारी से सुरक्षा के लिये टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। टीकाकरण संबंधी भ्रम को दूर किया गया। ग्रामवासियों ने टीकाकरण कराने के लिये अपनी सहमति दी। 

   इसी तरह गोटेगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर एवं पहाड़ीखेड़ा के परिक्षेत्र सहायक व वन विभाग के अमले द्वारा वनग्राम पहाड़ीखेड़ा और आदिवासी बहुल गांव लालू, गुर्रा,  भामा, झोत, और श्यामनगर में वैक्सीनेशन के लिये ग्रामवासियों को समझाइश दी गई|

          इसी तरह एसडीएम नरसिंहपुर श्री राधेश्याम बघेल ने ब्लॉक स्तरीय टीम के साथ पांजरा एवं गोंगावरी, आलोद, रातामाटी, खमरिया, कोदरास खुर्द,  में ग्रामवासियों को टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित किया। साथ में सीएमएचओ, तहसीलदार, सीईओ जनपद, सीडीपीओ मौजूद थे। एसडीएम गाडरवारा श्री प्रमोद सेनगुप्ता ने बंदेसुर, सिहोरा एवं सलगापुर में ग्रामवासियों को कोविड- 19 का टीका लगवाने की सलाह दी गई। करेली तहसील के अंतर्गत ग्राम रिछई में तहसीलदार, सीईओ जनपद, थाना प्रभारी, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव ने भ्रमण कर ग्रामवासियों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया गया

Tags :

जरूरी खबरें