Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कटनी,कलेक्टर ने किया सुरम्य पार्क और नगर के विकास कार्यों का निरीक्षण<br>

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2020

कटनी। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बुधवार की शाम शहर का भ्रमण कर कटाये घाट स्थित सुरम्य पार्क और नगर के चौक चौराहों पर कराये जा रहे शहर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकरे, उपायुक्त अशफाक कुरैशी सहित नगर निगम के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री उपस्थित थे।
   कलेक्टर श्री सिंह ने सुरम्य पार्क पहुंचकर पार्क के प्रवेश द्वार पर निर्मित किये जा रहे सेल्फी पॉईन्ट और बुकिंग हट के प्लान का निरीक्षण किया। उन्होने कार्यकारी एजेन्सी को सुरम्य पार्क के सैल्फी पॉईन्ट और हट का निर्माण 31 दिसम्बर के पहले पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सुरम्य पार्क में बन रहे फूड प्लाजा के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होने फूड प्लाजा के सामने के भाग को ओपन स्पेस देकर शेड लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने फूड प्लाजा के बुकिंग कक्ष को और बड़ाकर स्टोर रुम भी बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ पूरे पार्क का भ्रमण कर मिनी ट्रेन संचालन, नौका विहार, फव्वारे, पार्क के स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होने फूड प्लाजा का निर्माण भी दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये।
   शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कटनी-जबलपुर मार्ग पर बरगवां में सड़क के दूसरी तरफ की रिक्त पड़ी भूमि को लेन के रुप में विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सड़क किनारे पड़ी रिक्त भूमि से धूल प्रदूषण हो रहा है। द्वारिका सिटी गेट से आगे तक रिक्त भूमि और फोर्ड एजेन्सी से राय कॉलोनी तक रिक्त पड़े सड़क किनारे के भूभाग पर पेवर ब्लॉक और ग्रीन बेल्ट विकसित करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये।
   दुगाड़ी नाला के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान पुराने पुल को हैरिटेज के रुप में सौंदर्यीकरण और बरगवां क्षेत्र के स्ट्रीट लाईट के खराब बल्व को तत्काल बदलने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उन्होने कटनी एमएसडब्ल्यू के पास पड़ी नगर निगम के आधिपत्य की बेशकीमती जमीन को फेनसिंग कर अतिक्रमण मुक्त रखने तथा सड़क डिवाईडरों की पेन्टिंग का कार्य 15 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें