Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sun, Mar 27, 2022
केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन नरसिंहपुर, 27 मार्च 2022. उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासकीय जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के विशेष डॉ. देवेन्द्र यादव, डॉ. पुष्पेन्द्र ठाकुर नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. सृष्टि रघुवंशी दंत रोग विशेषज्ञ एवं श्री राजू परौची के द्वारा बंदियों की शारीरिक जांच, नेत्र, दंत, कान, बीपी, सुगर, हृदय रोग एवं हड्डियों की जांच कर प्राथमिक उपचार व दवाईयां वितरित की गई। शिविर में 66 विचाराधीन एवं दंडित बंदियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। डॉ. देवेन्द्र यादव ने बंदियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने इस ऋतु के मौसम में अपने दिनचर्या, खान- पान का विशेष ध्यान रखने के साथ ही साफ- सफाई की भी सलाह दी। शिविर में जेल अधीक्षक सुश्री शैफाली तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्री संतोष हरियाल, श्री कैलाश नेवारे, डॉ. दीपक पटैल, श्री ओंमकार झारिया फार्मासिस्ट के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें