Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,छात्रवृति परीक्षण त्रिदिवसीय शिविर 28 जून से

Aditi News Team

Mon, Jun 28, 2021

गाडरवारा। स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में 28 जून दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से 3 दिवसीय छात्रवृति स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शेक्षणिक सत्र 2013- 14 से लेकर 2020-21 तक छात्र छात्राओं हेतु स्वीकृत एवं वितरित छात्रवृति का बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल द्वारा गठित दल द्वारा परीक्षण किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा, बनवारी, तूमड़ा , उत्कृष्ट साईंखेड़ा , 29 जून को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलोहा बड़ा व बमोहरी कलां एवं 30 जून को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसीपार व नांदनेर एवं शासकीय हाईस्कूल भटेरा आदि संकूलो की छात्रवृत्तियों का परीक्षण किया जाएगा। विदित हो की आयुक्त लोक शिक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर द्वारा जारी आदेशो के परिपेक्ष्य में आयोजित उक्त शिविर हेतु प्राचार्य राजेश बरसैयां को विकासखण्ड का दल प्रभारी बनाया गया है इसके अलावा लेखापाल नवीन गुप्ता, उच्च श्रेणी लिपिक एस एन उपाध्याय एवं सहायक ग्रेड 3 आलोक सोनी को दल में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साईंखेड़ा बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल एवं दल प्रभारी प्राचार्य राजेश बरसैयां ने विकासखण्ड अंतर्गत समस्त संकुल प्राचार्यो व प्रभारियों से छात्रवृति से जुड़ी समस्त जानकारी के साथ शिविर में उपस्तिथि होने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें