Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: गाडरवारा,नपा निर्वाचन में पार्षद पद हेतु अंतिम तिथि तक 87 अभ्यर्थियों ने किए नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Aditi News Team

Sat, Jun 18, 2022
नपा निर्वाचन में पार्षद पद हेतु अंतिम तिथि तक 87 अभ्यर्थियों ने किए नाम निर्देशन पत्र दाखिल गाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 24 वार्ड में पार्षद पद के निर्वाचन के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 18 जून को 65 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। विदित हो कि कल 17 जून तक 22 अभ्यर्थियो ने पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किए थे इस तरह अभी तक कुल 87 नामांकन जमा हो चुके है। नामांकन जमा करने की शुरुआत से अंतिम दिन तक पार्षद पद हेतु नगर गाडरवारा के गांधी वार्ड से 3, राजेन्द्रबाबू से 4, इंद्रा वार्ड से 3, आजाद वार्ड से 3, महाराणा प्रताप से 8, कामथ वार्ड से 3, भामा वार्ड से 5, हनुमान वार्ड से 3, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से 3, सुभाष वार्ड से 3, शहीद भगत सिंह वार्ड से 4,माता वार्ड से 6, चावड़ी वार्ड से 2, राधावल्लभ वार्ड से 3, बीजासेन वार्ड से 2, राजीव वार्ड से 3, जवाहर वार्ड से 4, जगदीश वार्ड से 3, विवेकानंद वार्ड से 3, निरंजन वार्ड से 5 शिवाजी वार्ड से 4, शास्त्री वार्ड से 2, पटैल वार्ड से 4 एवं नरसिंह वार्ड से 4 अभ्यथियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। 20 जून को जमा नाम निर्देशन पत्रों को समीक्षा की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें