Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: गाडरवारा,ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण 24 मई से

Aditi News Team

Mon, May 23, 2022
गाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षणो के प्रथम चरण की शुरुआत 24 मई से हो रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ के जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया कि 24 मई को सुबह 9 बजे से चीचली ब्लॉक का प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय मे एवं साईखेड़ा ब्लॉक का प्रशिक्षण गाडरवारा के बीटीआई स्कूल एवं साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मे शुरू होगा। प्रशिक्षण में भोपाल से 5 दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होकर लोटे डीआरजी शिक्षको को प्रशिक्षित करेंगे। बीआरसी डी के पटैल, गिरीश पटैल ने डाइट द्वारा जारी आदेश में जारी सूची में शामिल शिक्षको से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें