Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा,यू डाइस डाटा हेतु शिक्षको के ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

Aditi News Team

Sun, May 30, 2021

गाडरवारा। सत्र 2020-21 अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं की मूलभूत संरचनाओ एवं उनमे उपलव्ध संसाधनों की जानकारी एकत्रित करने हेतु जिला शिक्षा केन्द्र से प्राप्त होने वाले यू डाइस डाटा प्रपत्रों को भरने हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक में जनशिक्षा केन्द्रवार शिक्षको ऑनलाइन प्रशिक्षण बीते शुक्रवार से शुरू हो गए है। तत्सबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ज़ूम एप्प पर 2 वजे से 3 वजे तक शा कन्या नवीन गाडरवारा जनशिक्षा केंद्र ,शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा एवं 4 बजे से 5 बजे तक शा आदर्श उ मा विद्यालय एवं शा उ मा विद्यालय पलोहाबड़ा जनशिक्षा केंद्र अतर्गत शालाओं के एक एक शिक्षक ने प्रशिक्षण लिया । 29 मई को शेष जनशिक्षा केंद्रों के शालाओं के शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। शिक्षको को बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया , एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत जनशिक्षकों के साथ प्रशिक्षण दे रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें