Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वें की तैयारी में क्लस्टर प्रभारी दे रहे अहम योगदान

Aditi News Team

Sun, Nov 7, 2021

गाडरवारा। 12 नवम्बर को जिले की सेम्पिल शालाओं में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी में जनशिक्षा केंद्रों पर नियुक्त क्लस्टर प्रभारी अहम योगदान दे रहे है। डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने जानकारी देते हुए बताया की जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन एवं जिला परियोजना समन्चयक के संयुक्त हस्ताक्षर द्वारा जारी आदेश में जिले के समस्त विकासखंडों के अलावा साईंखेड़ा ब्लॉक में व्ही के चौरसिया, रमाकांत पाराशर, राजेंद्र गुप्ता, प्रशांत पटैल, विश्वनाथ शर्मा, आज़ाद कौरव ,पवन राजोरिया एवं चीचली ब्लॉक में सुनील सोनी, लेखराम गौतम, दीपक गुप्ता, मनीष नेमा, दलगंजन कौरव, प्रमोद साहू, रामदास श्रीवास एवं मनीष श्रीवास्तव को क्लस्टर प्रभारी की महती जिम्मेदारी दी गई थी। ये कलस्टर प्रभारी जनशिक्षा केंद्रों पर आयोजित साप्ताहिक शैक्षिक संवादों के आयोजन के अलावा उनमें उपस्थित शिक्षको द्वारा विषय से जुड़ी कठिनाइयो के निराकरण में योगदान दे रहे है । इसके अलावा जनशिक्षा केंद्रों के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का अवलोकन कर उनमे एनएसएस की तैयारी से संबंधित प्रश्नबैंको की उपलब्धता के अलावा अभिलेखों, साप्ताहिक एवं मॉक टेस्टो के आयोजन की जानकारी लेने के साथ बच्चों के शैक्षिक स्तर की भी जांच कर रहे है। जनशिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के क्लस्टर प्रभारी पवन राजौरिया एवं कन्या नवीन गाडरवारा के क्लस्टर प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने बताया की हम लोगो ने अपने जनशिक्षा केंद्रों की प्रत्येक शाला की मॉनिटरिंग कर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियों का जायजा लिया है। जनशिक्षा केंद्र बारहाबड़ा के क्लस्टर प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया की शालाओं में टेस्टों का आयोजन समय पर हो एवं सभी शालेय अभिलेख बने हो इस बात का अवलोकन किया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें