Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा,शैक्षिक संवाद कार्यक्रम जारी

Aditi News Team

Thu, Mar 11, 2021

गाडरवारा। जनपद शिक्षा केन्द्र कार्यालय साईंखेड़ा से विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं हेतु मार्च माह के जनशिक्षा केन्द्रवार ऑनलाइन शैक्षिक संवाद कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। तत्सबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से जनशिक्षा केंद्र उत्कृष्ट साईंखेड़ा एवं 3 बजे से पलोहा बड़ा , 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से जनशिक्षा केंद्र बम्होरी कलां एवं 3 बजे से आमगांव छोटा, 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से जनशिक्षा केंद्र आर्दश गाडरवारा एवं 3 बजे से कन्या नवीन गाडरवारा एवं 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से जनशिक्षा केंद्र बनवारी में शैक्षिक संवाद होगा। शैक्षिक संवाद कार्यक्रमो में बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा, एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, डीआरजी प्रसन्न खत्री सहित जनशिक्षक गण विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे । समस्त शिक्षको से निधारित समय सारिणी अनुसार ऑनलाइन शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में उपस्तिथि की अपील की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें