Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: गाडरवारा, 1 नवम्बर तक वेतन एवं दूसरी किश्त के भुगतान के निर्देश

Aditi News Team

Tue, Oct 26, 2021

गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले के शिक्षको एवं कर्मचारियों के हित मे शानदार पहल की है । उन्होंने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी करते हुए 31 अक्टूबर तक अध्यापक संवर्ग से राज्य शिक्षा सेवा में आये शिक्षको का 7 वे वेतनमान की दूसरी किश्त के एरियर्स एवं 1 नवंबर तक अकटुबर माह का वेतन भुगतान अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा डीईओ श्रीमती विल्सन ने जिले के अतिथि शिक्षकों के हित मे भी एक अच्छी सार्थक पहल की है। उन्होंने समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी प्राचार्यो के लिए जारी एक अन्य आदेश के माध्यम से जिले के अतिथि शिक्षकों को अधिकतम मानदेय प्रदान करने हेतु कालखंड आवंटित करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है की श्रीमती जे एस विल्सन के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनते ही जिले की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में निरंतर प्रगति हो रही है। उनके द्वारा जिले के कलेक्टर रोहित सिंह एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में विभाग की गतिविधियों का कुशल संचालन किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें