Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: गाड़रवारा, गन्ना उत्पादक किसानों के गन्ने की रिकवरी की जांच करा कर वाजिब मूल्य किसानों को मिले, पवन पटेल

Aditi News Team

Sat, Dec 31, 2022
गन्ना उत्पादक किसानों के गन्ने की रिकवरी की जांच करा कर वाजिब मूल्य किसानों को मिले। गाडरवारा। भाजपा नेता पवन पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नरसिंहपुर जिले एवं अन्य जिलों के गन्ना उत्पादक किसानो को गन्ने का उचित मूल्य ना मिलने के संबंध में मांग पत्र ईमेल के माध्यम से गन्ना उत्पादक किसानों की पीड़ा को अवगत कराया। पटेल ने पत्र में बताया कि भारत सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए वर्ष 2022 एवं 23 के निर्धारित मूल्य गन्ना की रिकवरी 9.5 पर ₹305 निर्धारित किया है। पॉइंट वन की रिकवरी बढ़ने पर गन्ने का निर्धारित मूल्य बढ़ेगा। प्रत्येक सप्ताह गन्ने की रिकवरी बढती है। जिला प्रशासन को प्रत्येक सप्ताह गन्ने की रिकवरी की जांच गन्ना अनुसंधान केंद्रों में वैज्ञानिकों से करानी चाहिए। परंतु नरसिंहपुर जिले में संचालित निजी शक्कर मिलों के द्वारा गन्ने की रिकवरी के आधार पर किसानों को वाजिब मूल्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है। लगभग 1 माह से निजी शक्कर मिलों के द्वारा किसानों को मिलने वाले उचित मूल्य पर शोषण किया जा रहा है। करोड़ों की राशि का लाभ रिकवरी की जांच ना होने के कारण शक्कर मिलो को हो रहा है। नरसिंहपुर जिले के शक्कर मिलो के द्वारा खुली लूट किसानों से हो रही है। और भारत सरकार की नीति का खुला उल्लंघन नरसिंहपुर जिले के शक्कर मिलो के द्वारा किया जा रहा है। जिससे किसानों में नाराजगी है। उचित मूल्य ना मिलने पर अति शीघ्र गन्ने की रिकवरी की जांच करा कर किसानों को वाजिब मूल्य मिले। ऐसी भारत सरकार की मंशा है। सरकार की नीति का परिपालन शीघ्र कराया जाए। ताकि गन्ना उत्पादक किसानों का शोषण होने से रोका जा सके। गन्ना अनुसंधान केंद्र बोहनी मैं गन्ना रिकवरी टेस्टिंग मशीन का संचालन अति शीघ्र कराया जाए। एवं शक्कर मिलो में पर्याप्त पार्किंग की सुविधा हो। सड़क पर वाहन खड़े ना हो जिससे यातायात सुलभ हो। मांग का ईमेल पत्र उच्च प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिले के कलेक्टर को ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें