Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: ग्राम झामर में धरना स्थल पर शहीदे आजम भगतसिंह का बलिदान दिवस मनाया गया,

Aditi News Team

Thu, Mar 24, 2022
ग्राम झामर में श्री सुरेश कुमार स्थापक की अध्यक्षता में धरना स्थल पर शहीदे आजम भगतसिंह का बलिदान दिवस मनाया गया,सर्वप्रथम सभी ने भगतसिंह के चित्र पर तिलक करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बक्ताओ ने भगतसिंह क्या चाहतेथे,मैं नास्तिक क्यों हूँ, शोषणमुक्त समाज की स्थापना के लिए बताए रास्ते पर आज चलने पर जोर डाला गया।वक्ताओं ने कहा भगतसिंह के समय गोरे अंग्रेज थे आज काले लोग उन्ही नीतियों को लागू कर देश के किसान मजदूर कर्मचारियों के खिलाफ जनविरोधी नीतियां लागू कर शोषण कर रही है।आज भगतसिंह के विचार प्रासांगिक हैं, और किसान मजदूर कर्मचारी को मिलकर संघर्ष की आवश्यकता है। ग्राम झामर एवं रहमा में 4फरवरी से अपने हक के लिये संघर्षरत ग्रामीणों को क्रांतिकारी अभिवादन करते हुए क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो से आये किसान सभा एवं सँयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर मांगे पूरी होने तक संघर्ष में साथ देने का संकल्प लिया।साथ ही शासन प्रशासन की आलोचना करते हुए जनसमस्याओं का तत्काल निराकरण करने का कहा गया। शीघ्र निराकरण न होने की स्थिति में अब चक्का जाम एवं आमरण अनशन करते हुए आरपार का संघर्ष होगा। बक्ताओं ने राजस्व विभाग जिसने बेरखेड़ी मोजा का अतिक्रमण हटाया, खाद्य विभाग द्वारा45 हितग्राहियों का कोटेदार द्वारा हड़प किया गया खाद्यान दिलवाया, पँचायत द्वारा आधे अधूरे काम शुरू किए गए, प्रधानमंत्री सड़क बारहा से झामर रोड का कार्य शुरू किया गया, मुख्यमंत्री सड़क योजना का कार्य एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू करने धरना स्थल पर पंचनामा बनाया गया, कुछ छोटी छोटी मांगे शेष है प्रशासन मानवता दिखाए, शासन के नुमाइंदे बेशर्मी से बाज आएं जनहित में समस्याओं का निराकरण करें, भगतसिंह के बिचार आज प्रासांगिक है जो कि फूट डालो राज करो कि नीति आज भी जारी है जिसे पहचानने की आवश्यकता है। अंत में सुनील कुमार जी ने सभी का आभार जताया एवं अध्यक्ष श्री स्थापक जी ने सभा का समापन किया।

Tags :

जरूरी खबरें