Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर,मास्क नहीं लगाने वाले 189 व्यक्तियों पर लगा 17 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

Aditi News Team

Thu, Jun 3, 2021

नरसिंहपुर । कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।

   इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में 3 जून को 304 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। साथ ही इस दिन 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 189 व्यक्तियों पर 17 हजार 550 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

   3 जून को मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 15 व्यक्तियों पर 1250 रूपये, गाडरवारा में 5 व्यक्तियों पर 500 रूपये, करेली में 7 व्यक्तियों पर 500 रूपये, गोटेगांव में 10 व्यक्तियों पर 700 रूपये, तेंदूखेड़ा में 16 व्यक्तियों पर 1200 रूपये, चीचली में 4 व्यक्तियों पर 400 रूपये, सांईखेड़ा में 6 व्यक्तियों पर 500 रूपये एवं सालीचौका में 2 व्यक्तियों पर 100 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार पुलिस द्वारा 124 व्यक्तियों पर 12 हजार 400 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

   इसके अतिरिक्त कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने पर करेली की संयुक्त टीम द्वारा 3 दुकानों को सील कर 1500 रूपये का जुर्माना लगाया।

   इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 20, गाडरवारा में 20, करेली में 15, गोटेगांव में 10, तेंदूखेड़ा में 70, चीचली में 20, सांईखेड़ा में 20 व सालीचौका में 5 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसी प्रकार पुलिस द्वारा 124 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें