Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: नरसिंहपुर, कलेक्टर श्री रोहित सिंह भ्रमण पर पहुंचे ग्राम खुलरी

Aditi News Team

Fri, Oct 8, 2021

नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का शुक्रवार को दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर ग्राम खुलरी पहुंचे। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम खुलरी में कराये गये कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन खुलरी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।

         कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्‍यमिक विद्यालय खुलरी का भ्रमण कर स्कूल के मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य को स्कूल भवन की पुताई कराने और मैदान की अनावश्यक घास को हटवाकर साफ- सफाई कराने के लिये निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल परिसर में नक्षत्र वाटिका का निर्माण करायें और बाउंड्रीवॉल की व्यवस्था करायें। इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ ग्राम की विभिन्न सड़कों का मुआयना किया। साथ ही ग्राम पंचायत के कार्यो का अवलोकन किया।

   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अन्य अधिकारी, विद्यार्थी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें