Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: नरसिंहपुर,450 घनमीटर रेत के अवैध उत्खनन पर 28 लाख रूपये से अधिक का लगाया अर्थदंड

Aditi News Team

Wed, Aug 18, 2021

नरसिंहपुर । न्यायालय कलेक्टर नरसिंहपुर ने रेत खनिज के अवैध उत्खनन के एक प्रकरण में मध्यप्रदेश रेत नियम 2019 के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के नियम 20 (1) (2) (3) के तहत जप्तशुदा 450 घनमीटर रेत की रायल्टी राशि 56 हजार 250 रूपये की 50 गुना राशि 28 लाख 12 हजार 500 रूपये का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया है।
   इस सिलसिले में कलेक्टर वेद प्रकाश ने खनिज अधिकारी को आदेशित किया गया है कि वे उक्त राशि अनावेदक से वसूल करने की विधिवत कार्रवाई करें। राशि जमा होने के बाद जप्तशुदा मशीन की यदि किसी अन्य प्रकरण में आवश्यकता नहीं हो, तो उसे मुक्त किया जावे।
   इस सिलसिले में खनिज निरीक्षक नरसिंहपुर ने प्रतिवेदित किया कि 7 जुलाई 2021 को ग्राम झांसीघाट तहसील गोटेगांव के खसरा नम्बर 165/3 पर अनावेदक देवीदास वैष्णव पिता बृजेन्द्र दास ग्राम झांसीघाट तहसील गोटेगांव द्वारा 450 घनमीटर रेत खनिज का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। खनिज निरीक्षक द्वारा अनावेदक पर मध्यप्रदेश रेत नियम 2019 के रेत का अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के नियम 20 (1) (2) (3) के तहत उत्खनित खनिज 450 घनमीटर की रायल्टी की राशि 56 हजार 250 रूपये का 50 गुना शास्ति राशि 28 लाख 12 हजार 500 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया जाना प्रस्तावित किया गया। प्रतिवेदन के साथ मौका पंचनामा, जप्तीनामा, नजरी नक्शा एवं पुलिस अभिरक्षा पत्र की प्रति संलग्न की गई। प्रकरण दर्ज कर अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अनावेदक का यह कृत्य मध्यप्रदेश रेत नियम 2019 के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के नियम 20 (1) (2) (3) के प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय है। फलस्वरूप न्यायालय कलेक्टर द्वारा अनावेदक देवीदास वैष्णव पिता बृजेन्द्र दास ग्राम झांसीघाट तहसील गोटेगांव के विरूद्ध उक्त अर्थदंड लगाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें