Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: नेशनल टैली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का हुआ प्रदेश में शुभारंभ

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022

मध्यप्रदेश में नेशनल टैली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया है । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एसीएस श्री मोहम्मद सुलेमान, मिशन संचालक प्रियंका दास एवं अन्य राज्य स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे समस्त मरीज जो मेंटल रोग से पीड़ित हैं उनको नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने एवं परामर्श कराने के लिए टेली मेडिसन ऑनलाइन कॉल के माध्यम से प्रारंभ किया गया है। यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी और आमजन इसका लाभ घर पर बैठकर या कहीं से भी 24 घंटे ले सकते हैं।कार्यक्रम के शुभारंभ में कलेक्ट्रेट बालाघाट सभाकक्ष में एनआईसी स्टूडियो के माध्यम से जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव, जिले के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलय जैन, राजाराम चक्रवर्ती जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक, श्री गजेंद्र पटले डीसीएम एवम मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर प्रशांत जैन उपस्थित रहें। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 14416 पर 24X7 ( सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे)कॉल किया जा सकता है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने जिले की जनता से अपील की है कि वह इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

Tags :

जरूरी खबरें