Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

: प्रदेश में अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजित करने के प्रयास हों,मुख्यमंत्री

Aditi News Team

Wed, Dec 1, 2021

मुख्यमंत्री चौहान ने की प्रदेश में निवेश के वृहद परिप्रेक्ष्य की समी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अधिकतम रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। उद्योगों में निवेश के अवसर बढ़ाने और उनकी स्थापना के लिए तेजी से कार्य हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में निवेश के वृहद परिप्रेक्ष्य की समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएँ

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। फरवरी 2022 में भोपाल और इंदौर में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं का प्रस्तुतिकरण बेहतर ढंग से हो।फर्नीचर एवं टॉय क्लस्टर

6 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी फर्नीचर एवं टॉय कलस्टर की स्थापना पर जोर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दिशा में तेजी से प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के क्लस्टर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्लस्टर की स्थापना में कोई कमी नहीं रहने दी जाए।

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा मार्च 2023 तक लगभग 6 लाख लोगों को रोजगार के अवसर सृजित कर रोजगार उपलब्ध कराने की कार्य-योजना सराहनीय है। मध्यप्रदेश के आत्म-निर्भर रोड मैप की दिशा में यह बहुत उपयोगी कार्य-योजना है। गारमेंट सेक्टर में प्रदेश को हब बनायें

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गारमेंट सेक्टर को हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसमें निवेश और रोजगार की अनेक संभावनाएँ हैं। इससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

वर्ल्ड एक्सपो दुबई

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 3 से 9 दिसम्बर 2021 तक दुबई में वर्ल्ड एक्सपो आयोजित होने जा रहा है। एक्सपो में प्रदेश का प्रतिनिधित्व अच्छे ढंग से करने के लिए बेहतर तैयारी करें। दुबई से खाली हाथ न लौटे। इसी तरह दावोस में 17 से 25 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली जाए।

बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश  सखलेचा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें