Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल,उचित मूल्य दुकानों पर 7 से 9 तक एक दिन का "अन्न उत्सव" होगा

Aditi News Team

Sun, Jan 3, 2021

भोपाल। अब हर माह की 7 से 9 तारीख तक उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव मनाया जाएगा। खाद्य नियंत्रक भोपाल ने बताया कि सहकारिता, नापतोल अधिकारी, खाद्य विभाग के सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिव रोजगार सहायक, प्रत्येक माह 7 तारीख से 9 तारीख के मध्य प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर केवल 1 दिन का सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अन्न उत्सव का आयोजन करेंगे।
   अन्न उत्सव के पंचायत सचिव नोडल अधिकारी रहेंगे। नोडल अधिकारी अपने आधार की छाया प्रति प्राप्त कर बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा पीओएस मशीन से राशन का वितरण प्रारंभ कराएंगे और 4 बजे वितरण के बाद निर्धारित प्रपत्र उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से भरवाया जाएगा। पत्रक संबंधित अनुभाग अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे। उत्सव संबंधी प्रशिक्षण जनपद पंचायत फंदा जनपद पंचायत बैरसिया में शनिवार को संपन्न हुआ। समस्त पंचायत सचिव स्वयं के आधार की छाया प्रति अनिवार्य रूप से लेकर प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
   जिले में अन्न उत्सव के आयोजन हेतु 437 नोडल अधिकारी तथा 40 सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। उचित मूल्य दुकान निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में प्रत्येक माह 7- 8- 9 तारीख को अलग-अलग ग्राम पंचायतों, नगर निगम तथा नगरपालिका की राशन दुकानों में एक दिवस का अन्न उत्सव का आयोजन करेंगे। नोडल अधिकारी की उपस्थिति में राशन का वितरण करवाया जाएगा। इन दिनों में राशन दुकानों का भ्रमण करके नोडल अधिकारी द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा राशन वितरण करवाया जा रहा है अथवा नहीं, वितरण दिवस की चेक लिस्ट बनाई जा रही है कि नहीं की मॉनिटरिंग की जाएगी। उक्त दिनों में उचित मूल्य दुकान बंद करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में कार्यालयों के सूचना पटल पर इन तारीखों की सूचना भी चस्पा कराई जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें