Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल के जुमेराती में माफिया के अवैध मकान को किया ध्वस्त

Aditi News Team

Sun, Jan 3, 2021

आम जनता को गुंडे, बदमाश मिलावटखोरों और माफिया के आंतक से बचाने के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही मुहिम में प्रति दिन इन माफियाओं के अवैध कब्जे से करोड़ों रूपए की सरकारी जमीन को मुक्त कराया जा रहा है। जिससे गुंडा, माफिया और मिलाटवखोरों के मन में भय और जनता के मन में सुरक्षा के भाव के साथ सरकार के प्रति भरोसा भी बढ़ रहा है। सरकार की इस मुहीम को चहुँओर प्रशंसा मिल रही है। 

   इसी क्रम में भोपाल नगर के थाना हनुमानगंज क्षेत्र का आदतन अपराधी अहमद शाह उर्फ बाबी के अपराध के अड्डा बने घर को शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में ध्वस्त कर दिया गया है। ग्राम जशवंत नगर बस स्टैण्ड के पास जिला इटावा (उ.प्र) का रहने वाला कुख्यात अहमदशाह फिलहाल म.नं. 21 नगर बस स्टैण्ड के पास लक्ष्मी टॉकीज जुमेराती भोपाल के विरूद्ध भोपाल शहर के अतिरिक्त थाना जीआरपी भोपाल एवं जिला छिंदवाड़ा में नकबजनी, चोरी, अड़ीबाजी के कुल 35 अपराध दर्ज थे। अपराधी ने सराय सेन्ट्रल लॉज के पास लक्ष्मी टॉकीज जुमेराती पर   20 x 40 क्षेत्रफल में तीन मंजिला मकान कीमत करीब 2 करोड़ रूपए बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कर बना रखा था जिसे आज पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ढहाया गया है। पुलिस प्रशासन, नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आदतन अपराधी के विरूद्ध अन्य कार्यवाही भी की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें