Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

Aditi News Team

Fri, Apr 29, 2022
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के संबंध में बुधवार को पुन: समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर मंडी रोड का अतिक्रमण हटाने पर एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार को बधाई दी। इसी तरह उन्होंने अच्छा कार्य करने पर नायब तहसीलदार तेंदूखेड़ा श्रीमती नीता कोरी को प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिये। उन्होंने भूसादान महाअभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने श्रीनगर एवं ग्वारीकला में भूसा दान की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने भूसा के लिए राशि एवं भूसा दान में सहयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की ग्राम पंचायत पाली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत नरसिंहपुर को पंचायत राज पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत को बधाई दी।

Tags :

जरूरी खबरें