Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: साईखेड़ा कोविड केयर में दी उपयोगी सामग्री

Aditi News Team

Thu, Apr 22, 2021

साईखेड़ा कोविड केयर में दी उपयोगी सामग्री
साईखेड़ा। बीते गुरुवार को कोविड केयर सेंटर साईखेड़ा में अध्यापक संयुक्त मोर्चा के सदस्य प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत एवं सुनील श्रीवास ने बीएमओ डॉ जगदीश वर्मा, डॉ राजेश चौकसे एवं उनके स्टाफ़ को जिले के शिक्षको द्वारा एकत्रित राशि से गर्म ठंडे पानी की मशीन एवं पानी भरने के लिए दो बैरल सौंपे। इस अवसर पर भानु राजपूत ने बताया की कोरोना महामारी के चलते हम सभी जिले के शिक्षको ने अध्यापक संयुक्त मोर्चा के मनीष कटारे, राकेश दुबे एवं आशीष नामदेव के प्रयासो से सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर लगभग 1 लाख 80 हजार से अधिक राशि एकत्रित कर जिले के सभी कोविड केयर सेंटरों पर गर्म ठंडे पानी की मशीनें भेंट की है। सहयोग राशि के एकत्रीकरण में नगेन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन पटैल,सुरेन्द्र पटैल, मनीष शंकर तिवारी, प्रभात रूसिया, ब्रजेश चौकसे सहित अनेक साथियो का सहयोग मिला है।

Tags :

जरूरी खबरें