Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

शराब पर लगातार छापेमारी लेकिन नतीजो पर उठे सवाल : 37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

Aditi News Team

Thu, Nov 12, 2026

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

फिर भी नहीं टूट रहा अवैध कारोबार का तिलिस्म!

इंदौर। आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है, शराब माफिया का कारोबार भी जारी है! अवैध शराब पर शिकंजा कसने के लिए विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है, लेकिन नतीजे देखकर सवाल उठता है कि आखिर यह कारोबार बंद कब होगा? अक्टूबर 2026 में विभाग ने 1,513 प्रकरण दर्ज कर 37 हजार 7 लीटर अवैध शराब, 31 हजार 701 किलो महुआ लाहन और 30 किलो भांग जब्त की। साथ ही 13 वाहन भी पकड़े गए। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 21 लाख 98 हजार 52 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई करोड़ों की, लेकिन कारोबार पर ब्रेक कब? यही सबसे बड़ा सवाल है। एक महीने में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ा जाना बताता है कि शहर में इसका नेटवर्क कितना फैला हो सकता है। आखिर शराब आ कहां से रही है, कौन इसकी सप्लाई कर रहा है और कार्रवाई के बाद भी यह कारोबार दोबारा कैसे खड़ा हो जाता है?

देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अब जरूरत सिर्फ शराब जब्त करने की नहीं, बल्कि उसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क को खत्म करने की है। क्योंकि सवाल सिर्फ हजारों लीटर शराब पकड़ने का नहीं, बल्कि इंदौर को अवैध शराब के कारोबार से मुक्त कराने का है।

आंकड़े कार्रवाई की कहानी बता रहे हैं, लेकिन अवैध कारोबार के अंत की तारीख अब भी सवालों में है!

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

इंदौर पुलिस कमिश्नर

इंदौर आवकारी विभाग

जरूरी खबरें