Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

कानी बाडा में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया पार्क का लोकार्पण : ग्राम पंचायत कानीवाड़ा के खेड़ापति मंदिर परिसर मे सभा का हुआ आयोजन

Kamar Rana Aditi News

Mon, Nov 3, 2025

ग्राम पंचायत कानी बाडा में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया पार्क का लोकार्पण

देवरी रायसेन __उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कानीवाड़ा में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में एक जनसभा का आयोजन खेड़ापति मंदिर परिसर में किया गया।

मंत्री पटेल ने ग्राम पंचायत द्वारा विकसित किए गए पार्क का निरीक्षण किया और वहाँ लगाए गए सैकडो वृक्षौ की सराहना की। उन्होंने स्वयं भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ज्ञात हो की उदयपुरा जनपद पंचायत के अंतर्गत पहली ग्राम पंचायत कानी बाड़ा है, जहां इतना भव्य और सुंदर पार्क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है जिसमें सैकड़ो की तादाद में पेड़ लगाए गए हैं।

मंत्री पटेल ने सभा को संबोधित करतेहुए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की सराहना की ।मंत्री पटेल ने कहा कि ग्रामवासियों की आस्था को देखते हुए खेड़ापति मंदिर परिसर में एक भव्य मंदिर निर्माण करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्राम पंचायतों का समग्र विकास है और कानीवाड़ा जैसे आदर्श गांवों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

मंच संचालन अखिलेश कुमार धाकड़ ने किया। और आभार जिला जनपद प्रतिनिधि कपिल कुमार लोधी, द्वारा किया गया।

इस मौके पर जिला जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कुंवर बाई लोधी, , भूरेलाल जी बड़कुर, सरपंच प्रहलाद सिंह लोधी, पोप सिंह लोधी, तखत सिंह लोधी, कमल सिंह लोधी, मानसिंह लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी, नरेंद्र सिंह लोधी, सरपंच रवि शंकरपवैया सरपंच रामस्वरूप लोधी, ,सरपंच घनश्यामलोधी, सरपंच जगदीकुमार, के साथ-साथ सेकडो की तादाद में लोग मौजूद थे। something...

Tags :

न्यूज़ रिपोर्टर कमर राणा, जिला रिपोर्टर रायसेन

जरूरी खबरें