Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

आदिवासी बहनों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बांधी राखी : आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

Kamar Rana Aditi News

Sat, Sep 12, 2026

देवरी रायसेन। रक्षाबंधन महोत्सव के अवसर पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के हाथी डोल गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों आदिवासी बहनों ने प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए महत्वपूर्ण है तथा उनका भाई हमेशा उनकी सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के बालक-बालिकाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ फोटो खिंचवाई। मंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

रक्षाबंधन के इस आयोजन में भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक जुड़ाव और जनप्रतिनिधि के प्रति ग्रामीणों की आत्मीयता भी देखने को मिली। something...

Tags :

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, कलेक्टर रायसेन, पुलिस अधीक्षक रायसेन

जरूरी खबरें