Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

डोंगरगांव क्षेत्र में चाकू से हत्या के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश : आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

Aditi News Team

Sun, Aug 16, 2026

गाडरवारा अनुविभाग पुलिस टीम ने 24घंटे में अंधी हत्या का किया खुलासा

• थाना डोंगरगांव क्षेत्र में चाकू से हत्या के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

• प्रेम संबंध के विवाद में हत्या की वारदात को दिया गया था अंजाम।

• आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

गाडरवारा(डोंगरगांव) दिनांक 15.08.2026 को थाना डोंगरगांव में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चोरवरहटा जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी तथा उसके पेट में चाकू से वार किए जाने के निशान थे। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर हत्या के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

फरार अज्ञात एवं आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन : अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी गाडरवारा श्री ललित डागुर के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर घटनास्थल से तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित: घटनास्थल पर , फिंगर प्रिंट एवं डॅाग स्क्वाड की टीमों से बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से डोंगरगांव अंधे क़त्ल का खुलासा हुआ ।

प्रेम संबंध के विवाद में की गई हत्या : थाना डोंगरगांव पुलिस ने हत्या के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया है।

थाना डोंगरगांव अंतर्गत घटित हत्या की घटना की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक की पत्नी के उसके जीजा वीरेन्द्र के साथ प्रेम संबंध थे। लगभग 7 माह पूर्व वह वीरेन्द्र के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में बच्चों के कारण अपने पति के घर वापस आ गई थी।

आरोपी वीरेन्द्र इस बात से नाराज था कि मृतक की पत्नी वापस अपने पति के घर आ गई है। प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वीरेन्द्र को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान वीरेन्द्र द्वारा उक्त बात से नाराज होकर एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक के साथ मिलकर मृतक की चाकू से हत्या करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में आरोपी वीरेन्द्र तथा एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना जारी है।

आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका:- उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी डोगरगांव, निरीक्षक अनिल अजमेरिया, थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा अशोक सिंह चौहान,उनि बबीता पहाडे, उनि अमित गोटिया, सउनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक आरिफ खान, रामगोपाल राजपूत, परमानंद, आरक्षक रंजीत सिंह, सोबरन ठाकुन, मोनिका दुबे, पुष्पराज बागरी, सोनू सतारे, प्रतीक, रूपेश चैबे, दिनेश पटेल, महेन्द्र वावरिया, विश्वजीत ठाकुर, अक्षय श्रीवास्तव एवं वदेश्वरी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

नरसिंहपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

डोगरगांव, निरीक्षक अनिल अजमेरिया,

थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा अशोक सिंह चौहान,

जरूरी खबरें