Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सचिव दुर्गा प्रसाद लोधी पर अज्ञात लोगों ने किया प्राण घातक हमला : समस्त सचिव संघ ने कलेक्टर के नाम सोपा ज्ञापन

Kamar Rana Aditi News

Thu, Nov 13, 2025

देवरी रायसेन--। जनपद पंचायत उदयपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पतई के सचिव दुर्गा प्रसाद लोधी पर बुधवार की शाम 6:00 प्राणघातक हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, सचिव दुर्गा प्रसाद लोधी ग्राम मोथा गांव में मंगल भवन का लेआउट करने गए थे। और वहां का अतिक्रमण भी हटाया था । वहां से लौटते समय जब वे मोथा गांव और अंन्घोरा गांव के बीच होकर बोरास जा रहे थे तभी रास्ते में चार–पांच अज्ञात लोग, जिनके मुंह ढंके हुए थे, ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान सचिव के ऊपर दो-तीन लाठियां पडी जिससे उनके शरीर पर चोट आई है

और वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन उनका लेआउट शीट व अन्य कागजात वहीं छूट गए, जिन्हें हमलावर अपने साथ ले गए। इस घटना से ग्राम पंचायत सचिवों में आक्रोश व्याप्त है।

घटना को लेकर समस्त ग्राम पंचायत सचिव संघ ने कलेक्टर के नाम, तहसीलदार जयपाल सिंह उइके को ज्ञापन सौंपा, और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सचिव संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। और साथ ही थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया के समक्ष भी शिकायत दर्ज करवाई है।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह लोधी, सिराज खान, अनिल चंदेल, केहर सिंह राजपूत ,खुमान सिंह राजपूत, गंगा राम रघुवंशी, केशव धाकड, अरुण धाकड़, शिवपाल सिंह राजपूत, सुदर्शन प्रजापति, महेश कुमार लोधी, उमेश मेहरा ,दुर्गा प्रसाद लोधी, हरिश्चंद्र लोधी, जितेंद्र रघुवंशी, राम मोहन मीणा, गौरव चौबे, आदित्य श्रीवास्तव, सत्यभान सिंह राजपूत ,रवि शंकर गुप्ता के साथ-साथ और भी स्टाफ के लोग मौजूद थे

Tags :

जिला रिपोर्टर कमर राणा

जरूरी खबरें