Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही : अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में। • लगभग लगभग 1 किलो 82 ग्राम गांजा जप्त

Aditi News Team

Thu, Oct 2, 2025

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही

• अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

• लगभग लगभग 1 किलो 82 ग्राम गांजा जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

इसी क्रम में एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति थाना ठेमी अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, गोटेगंव, श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व थाना ठेमी की विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रभावी नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

गठित टीम द्वारा क्षेत्र में प्रभावी घेराबंदी की गई और सूचना के अनुसार बताए गए संदिग्ध स्थान पर निगरानी बढ़ा दी गई, ताकि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया जा सके, परिणाम स्वरूप सांकल नहर के पास आरोपी को अवैध मादक पदार्थ (गांजे) के साथ गिरफ्त में लिया गया।

*थाना ठेमी की कार्यवाही :*

• गिरफ्तार आरोपी 1 : प्यारेलाल चौधरी निवासी ग्राम सांकल, थाना ठेमी।

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 1 किलो 82 ग्राम गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 20 हजार अनुमानित)

*वैधानिक कार्यवाही* : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

*मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना ठेमी से निरीक्षक, प्रीति मिश्रा सउनि देवसिंह पाल, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार सेन, कुलदीप सिंह, आरक्षक रंजीत राजपूत, दीपक राय, विजय वासुकी की मुख्य भूमिका रही है।

*नरसिंहपुर पुलिस आमजन से भी अपील करती है* कि यदि किसी को अवैध मादक पदार्थों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल अपने नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"*

*" Say No to Drugs"*

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

जरूरी खबरें