Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

गाडरवारा हत्या के प्रयास के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : रुपयों के लेनदेन को लेकर पर चाकू से हमला, हत्या का प्रयास। • फरार होने की फिराक में थे आरोपी,पुलिस ने घेराबंदी कर दबचा

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

थाना गाडरवारा अंतर्गत घटित हत्या के प्रयास के आरोपीगण को पुलिस ने किया 12 घंटे में गिरफ्तार

• रुपयों के लेनदेन को लेकर पर चाकू से हमला, हत्या का प्रयास।

• फरार होने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा।

दिनांक 04/10/2025 की रात करीबन 9 बजे को थाना गाडरवारा अंतर्गत आमगाँव छोटा-झांझनखेड़ा रोड पर घायल अवस्था में अमित शर्मा मिला । सूचना पर गाडरवारा पुलिस ने थाना गाडरवारा में पिता-पुत्र के विरूद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल एक विशेष जाँच टीम का गठन किया गया। टीम को त्वरित एवं निष्पक्ष जाँच के निर्देश दिए गए ताकि प्रकरण के आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हो सके।

टीम द्वारा गहनता से जाँच करते हुए साक्ष्य संकलन एवं आरोपीगण के गिरफ्तारी के प्रयास किये गये । जिसके परिणामस्वरूप प्रकरण में पाया गया कि घायल अमित शर्मा के द्वारा उधारी के रूपयों की माँग करने पर पिता-पुत्र ने अमित की चाकू मारकर हत्या कारित करने का प्रयास किया।

• घटना को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे आरोपीगण।

• पुलिस टीम द्वारा नांदनेर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपीगण को पकड़ा।

• *आरोपी 1* : सोनू वर्मा पिता भगवानदास वर्मा निवासी ग्राम आमगाँव छोटा।

• *आरोपी 2* : भगवानदास वर्मा उर्फ गुड्डा पिता सुम्मेर वर्मा निवासी ग्राम आमगाँव छोटा।

• *वैधानिक कार्यवाही* :- धारा 109(1),3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अमित गोटिया, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, ऐश्वर्य वेंकट, सृजल भार्गव, रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज

गाडरवारा पुलिस ने 12 घंटे में किया आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के आरोपी पकड़े गए

सतीश लमानिया

विक्रम रजक थाना प्रभारी गाडरवारा

जरूरी खबरें