Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

नरसिंहपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न : कलेक्टर ने सड़क मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए

Aditi News Team

Tue, Mar 10, 2026

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर ने सड़क मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, निर्माण एजेंसियों के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने बैठक में जिले की समस्त सड़क मार्गों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क मार्गों में स्थित गड्ढों और साईड शोल्डरों का भराव किया जाए। सड़क के आजू-बाजू फैली हुई झाड़ियों की साफ- सफाई की जाए। पुल-पुलियों का निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक किया जाए, निर्माण कार्यों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने सड़क मार्ग के विभिन्न स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना न घटे। कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। मुख्य शहर में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करें। फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान चिन्हित करें। वाहनों को पार्किंग स्थल में रखने के निर्देश दें। शहर में चलने वाले हाथ ठेले एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए भी स्थान चिन्हित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें