Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने कार्यभार ग्रहण किया : आयुक्त श्री सक्सेना ने सभी अधिकारियों से संचालनालय की विभिन्न शाखाओं में सौंपे गए दायित्वों की जानकारी प्राप्त की।

Aditi News Team

Fri, Sep 12, 2025

नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने कार्यभार ग्रहण किया

नवागत आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपक सक्सेना ने गुरूवार को जनसंपर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर चर्चा की।

आयुक्त श्री सक्सेना ने सभी अधिकारियों से संचालनालय की विभिन्न शाखाओं में सौंपे गए दायित्वों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण के साथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री सक्सेना ने कहा कि इससे विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिल सकेगी। उन्होंने विभागीय कार्यो के संचालन को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की।

जनसंपर्क आयुक्त श्री सक्सेना ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक बेहतर तरीके से आमजन तक पहुंचाने के लिए समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अपर संचालक श्री जी.एस. वाधवा, श्री संजय जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

नवागत आयुक्त जन संपर्क दीपक सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया

जरूरी खबरें