Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

नरसिंहपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च कल : चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

Aditi News Team

Fri, Oct 9, 2026

नरसिंहपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च कल, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन

लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

नरसिंहपुर। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्रता के विरोध में जिला नरसिंहपुर में कांग्रेस द्वारा पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण, करेली और नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को शाम 4 बजे आयोजित होगा। पैदल मार्च गुदरी बाजार चौराहे से प्रारंभ होकर सुभाष पार्क चौराहे तक निकाला जाएगा।

कांग्रेस की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र और भारतीय संविधान की रक्षा के नारे लगाए जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण, करेली और नरसिंहपुर

जरूरी खबरें